न्यूज फॉर यू (जालंधर) : आज कल सर्दी का मौसम है, और हमें अपनी त्वचा की देखवाल घर ही करनी लाभदायक रहती है। क्यों कि घरेलू सामग्री से बने मास्क त्वचा को ज्यादा फायदा पहुंचाते है। और यह हानिकारक कैमिकल्स से नही बने होते।
1) जौं के आटे का चेहरे के लिए मास्क : 2 चम्मच जौं का आटा लें उसमे 2 चम्मच दूध और 2 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 20-25 मिन्ट तक लगा रहने दें। और बाद में गुनगुनें पानी से इसे धो ले। और आपकी त्वचा रूखी है तो यह आपको बहुत फायदा देगा।
2) केले का फेस मास्क : 2 चम्मच मैश किया हुआ पका हुआ केला लें और उसमें। 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद मिलाए। इनको मिक्स करके चेहरे पर 15-20 मिन्ट तक लगा रहने दे। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा साफ करलें। यह आपकी त्वचा को लचकता देगा, चमक लायेगा और झुरियां और दाग कम करेगा।
3) एलोवेरा फेस मास्क : एलोवेरा जेल 2 चम्मच में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर 20-25 मिन्ट तक लगा रहने दे। और बाद मे गुनगुनें पानी से चेहरा साफ कर लें। यह त्वचा की नमी बरकरार रखने में,infection को कम करने में और sun burn को कम करने में मदद करता है।
4) कॉफ़ी फेस मास्क : 1 चम्मच कॉफ़ी पाउडर में 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच शबद मिलाएं इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर 20-25 मिन्ट तक लगा रहने दे। और फिर उसे साफ कर लें। इससे हमारा रंग साफ होगा और झुरियां भी कम होंगीं।
5) योगर्ट फेस मास्क : 2चम्मच योगर्ट लें उसमे 1 चम्मच जैतून का तेल या गरी का तेल और साथ में 2 चम्मच शहद मिलाएं। इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर 20 मिन्ट तक लगा रहने दे और फिर गुनगुने पानी से साफ कर ले। योगर्ट या दही हमारा रंग निखारने के साथ साथ झुरिया को भी कम करता है। यह dead cells को भी remove करता है।
6) पपीता फेस मास्क : 2 चम्मच पका हुआ पपीता लें उसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दूध मिला कर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर 15-20 मिन्ट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसे लगाने से दाग-घब्बे कम होंगे। यह suntan और pigmentation को भी कम करनें में मदद करता है।