न्यूज फॉर यू (जालंधर) : सेंट सोल्जर कॉलेज हदियाबाद द्वारा छात्रों को वोटिंग के प्रति जानकारी देने के लिए स्वीप प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम एस.डी.एम पवित्र सिंह और इलेक्शन इंचार्ज संदीप सिंह की अगुवाई में वोटिंग अधिकार संबंधी छात्रों को जानकारी दी गई। एसडीएम दफ्तर के अधिकारीयों और मुख्य स्वीप नोडल श्री राजेश कुमार ने छात्रों को बताया की भारतीय लोकतंत्र प्रणाली वाला देश है जिसमें हर नागरिक वोट का सामान अधिकार रखता है। हमे सभी नागरिकों को चुनाव प्रकिरिया का हिस्सा बन अच्छे नेता चुन राष्ट्र का भविष्य उत्तम बनना चाहिए। कॉलेज स्वीप नोडल अफसर प्रो.बिक्रम सिंह ने छात्रों को वोटिंग प्रणाली का हिस्सा बनने को कहा वहीँ उन्हें अपने अभिभावकों और आस-पास के लोगों को भी वोट अधिकार की महत्तता समझने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज डायरेक्टर श्रीमती मंजू शर्मा ने अपने सबोधन में श्री राजेश कुमार का धन्यवाद किया और छात्रों को वोट अधिकार का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कॉलेज के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है और उन्हें सही चुनाव करने के लिए जानकारी देने बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर सभी स्टाफ मेंबर्स मौजूद रहे।