न्यूज फॉर यू (मुंबई) : कौन बनेगा करोड़पति शुरू हो चुका है। सोमवार से शुरू हुए टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम की शुरुआत हुई सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एनर्जी के साथ, जो अक्सर फैंस को पसंद आती है। इसके बाद हर बार की तरह खेल की शुरुआत हुई और फास्टेस्ट फिंगर से हॉटसीट के लिए कंटेस्टेंट्स का चयन हुआ। इसी के साथ ही 12वें सीजन में सबसे पहली बार हॉटसीट पर बैठने का मौका आरती जगताप को मिला। मध्य प्रदेश की रहने वाली ने 11 सवालों के जवाब दिए और 6 लाख 40 हजार रुपये जीते। इसके बाद आरती ने शो छोड़ने का फैसला किया और 6 लाख 40 हजार रुपये के साथ लौट गईं। उन्होंने इस दौरान अपनी लाइफलाइन का भी इस्तेमाल कर लिया था। पहले कंटेस्टेंट्स की ओर से पूछे गए सवालों में हर फील्ड के सवाल शामिल थे। उन्हें 1000 रुपये का सवाल पूछा गया था- ‘मोबाइल ‘एप’ किस शब्द के संदर्भ में संक्षिप्त रूप में इस्तेमाल किया जाता है?’ इसके आगे उन्हें बॉलीवुड से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे। इसमें अक्षय कुमार की फिल्म मंगलयान और सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा सवाल भी शामिल था। सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े सवाल में उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा का एक गाना चलाया गया था, जिसमें पूछा गया था कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन थीं? जिसका सही जवाब है- संजना संघी। साथ ही ऑप्शन में अंकिता लोखंडे का नाम भी दिया गया था। इसके अलावा, एक्ट्रेस से मध्यप्रदेश से जुड़े भी सवाल पूछे गए, जिसमें व्यापमं और बेड़ाघाट से जुड़े सवाल शामिल थे। साथ ही एक सवाल महाभारत से पूछा गया था, जिसमें चार ऑप्शन देकर पूछा गया था कि इनमें से अर्जुन की पत्नी कौन नहीं थीं और इसकी सही जवाब है- देवकी। साथ हीं कंटेस्टेंट से राजनीति से जुड़ा सवाल भी पूछा गया। आरती के खेल क्विट करने के बाद सोनू कुमार गुप्ता ने हॉटसीट पर कब्जा किया। इस रोमांचक खेल में आगे देखना होगा कि किसकी किस्मत चमकती है।