न्यूज फॉर यू (नई दिल्ली) : आमिर ख़ान उन एक्टर्स में शामिल हैं, जो सोशल वर्क में पीछे नहीं रहते हैं। वह उनकी पत्नी किरण राव जल संरक्षण के लिए काम करते हैं। इसके लिए उनके पास ‘पानी फाउंडेशन’ है। अब जल शक्ति मंत्रालय इस काम को मान्यता दी है। जल शक्ति मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एनजीओ के प्रयासों की सराहना की है।
मंत्रालय के सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया,’आज हम पानी फाउंडेशन का जश्न मना रहे हैं, जो फेमस अभिनेता अमीर खान और उनकी पत्नी किरण राव द्वारा स्थापित किया गया है। यह एनजीओ महाराष्ट्र के क्षेत्रों को सूखे से विकास और उतन्नति में बदल रहा है।एनजीओ का ‘सत्यमेव जयते वॉटर कप’ एक सराहनीय पहल रहा है।
मंत्रालय के इस ट्वीट पर आमिर ख़ान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने ऑफ़िशिल ट्विटर हैंडल पर एक थैंक्यू नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने मंत्रालय को धन्यवाद कहा है। आमिर ने लिखा- ‘किरण और मैं हमारे प्रयासों को स्वीकार करने के लिए, पानी फाउंडेशन के प्रत्येक सदस्य की ओर से जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद देना चाहेंगे। महाराष्ट्र में सूखे के खिलाफ लोगों के आंदोलन को हाईलाइट करने के लिए धन्यवाद। यह हमारे डोनर और इस प्रयास में योगदान देने वाले प्रत्येक महाराष्ट्रीयन के सहयोग के बिना संभव नहीं था, जो इस यात्रा का एक हिस्सा रहे हैं। आपके विनम्र शब्दों ने हमें आशा और शक्ति से भर दिया है। हम अपने प्रयासों में निरंतर बने हुए हैं और महाराष्ट्र में हजारों जल हीरों के साथ काम करते हुए अभिभूत महसूस कर रहे हैं। शुक्रिया।’