न्यूज फॉर यू(नई दिल्ली): बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने फिल्मों में अपने एक्शन और स्टंट्स से लोगों का दिल जीता है। अब जल्द ही वे अपने एक और प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। टाइगर बहुत जल्द सिंगिंग के मैदान में उतरने वाले हैं। उन्होंने अपने इस सिंगिंग डेब्यू का फर्स्ट लुक शेयर किया है जिसमें वे किसी रॉकस्टार से कम नहीं लग रहे हैं। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर अपना लुक साझा करते हुए लिखा- ‘हमेशा अपने गाने पर डांस करना और उसे खुद ही गाना चाहता था पर इसे पूरा करने की कभी हिम्मत नहीं जुटा पाई। इस लॉकडाउन में बहुत सारा समय खुद को ढूंढने में बिताया और फिर जाकर कुछ नया मिला। ये एक अविश्वनीय अनुभव रहा और मैं इस छोटी सी कोशिश को जल्द ही आपके साथ साझा करने के लिए एक्साइटेड हूं। पोस्टर में टाइगर हाथ में माइक लिए, फॉर्मल कपड़ों में और चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। उनके इस अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। बता दें टाइगर का यह सिंगिंग प्रोजेक्ट बिग बैंग म्यूजिक के साथ कोलोबोरेशन में तैयार किया गया है। इसके लिरिक्स DG Mayne और अवितेश ने लिखा है। पुनीत मल्होत्रा ने ट्रैक डायरेक्ट किया है। परेश ने इसमें कोरियाग्राफी की है और संथा इस प्रोजेक्ट के DOP हैं। इसमें टाइगर ने ना सिर्फ अपनी आवाज दी है बल्कि उनके डांस स्किल्स को भी इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में देखा जा सकता है। टाइगर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट सेशंस के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने 220 किलो हेवी लिफ्ट करते एक वीडियो शेयर किया था। फैंस के अलावा सेलेब्स ने भी उनकी फिटनेस की तारीफ की थी।